काशीपुर के ग्राम नंदरामपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया चौथे गुरु श्री गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व

0
150

चौथे गुरु श्री गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास महाराज जी का प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पूरे देश भर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं वहीं इसी क्रम में बुधवार सुबह कुंडेश्वरी चौराहा स्थित सिख श्रद्धालुओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया तो वही काशीपुर के ग्राम नंदरामपुर स्थित सरदार अमरजीत सिंह के निवास पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में भव्य कीर्तन समागम आयोजित किया गया।

कीर्तन समागम में श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी जथा भाई रमेश सिंह जी ने गुरु रामदास जी की उस्तात में गए कीर्तन शब्दों से संगत को निहाल किया, वही उसके उपरांत भाई अमरजीत सिंह नानकसर ठाठ वालों के जथे ने कीर्तन कर गुरु रामदास महाराज जी के जीवनी पर प्रकाश डाला, वही इस दौरान समागम में बड़ी संख्या में साधु संतों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिसमे की बाजपुर गजरौला से बाबा प्रताप सिंह जी, बाबा मोहन सिंह जी हजूर साहिब वाले, बाबा गुरु उपदेश सिंह जी छीना फॉर्म, बाबा करनैल सिंह जी रामपुर वाले व महापौर दीपक वाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, राजेश कुमार पूर्व विधायक प्रत्याशी, कनिष्ठ प्रमुख कमलजीत कौर, राजू छीना ब्लॉक अध्यक्ष काशीपुर सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here