सास की अस्थियां लेकर पहुंची बहू की मौत, सीढ़ियों से गिरकर हुआ हादसा, हरियाणा से पहुंचा था परिवार

0
276

सास की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंची बहू की मौत हो गई। अंबाला हरियाणा निवासी सुनीता देवी धर्मशाला की सीढ़ियों गिरकर घायल हो गई थी। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सुनीता और उनका परिवार हरियाणा से कनखल अस्थि विसर्जन के लिए आया था। सुनीता के पति नंदकुमार झा पेशे से चिकित्सक हैं। हादसे से पूरे परिवार को गहरा सदमा लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here