उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें बाजपुर के प्रभारी कोतवाल पद पर इंस्पेक्टर नरेश चौहान को नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए है, जबकि बाजपुर कोतवाल रहे इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने करीब एक माह पूर्व अपना स्थानांतरण गढ़वाल मंडल में करवा लिया था।
आपको बता दे कि उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है, जिसमें सितारगंज के प्रभारी कोतवाल नरेश चौहान को बाजपुर कोतवाली में प्रभारी कोतवाल के पद पर नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए है। इंस्पेक्टर नरेश चौहान पूर्व में दो बार प्रभारी कोतवाल रह चुके है। वहीं एसएसपी द्वारा बाजपुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को पुलिस हेडक्वार्टर में अटैच किया गया है।
लेकिन सूत्रों की माने तो बाजपुर कोतवाल रहे इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने करीब एक माह पूर्व ही अपना स्थानांतरण गढ़वाल मंडल में करवा लिया था। जिसके चलते बाजपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर का पद रिक्त चल रहा था। जिसके चलते इंस्पेक्टर नरेश चौहान को बाजपुर का प्रभारी कोतवाल नियुक्त किया गया है। वहीं आपको बता दे कि इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी और नरेश चौहान अपने अपने बेहतर कार्य के लिए जाने जाते है। (गर्जना न्यूज, सूत्र)










