छेड़खानी के बाद शेरनी बन गईं उत्तराखंड की युवतियां, मनचलों का मुंह काला कर सिखाया जोरदार सबक

0
356

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामगढ़ ब्लाक के संतोली में एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुरादाबाद से आए कुछ युवकों ने कथित रूप से स्थानीय लड़कियों के साथ बदसलूकी कर दी। लड़कियों और ग्रामीणों ने युवकों के मुंह पर कालिख पोत कर सबक सिखा दिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। पता चला है कि मुरादाबाद के कुछ युवक निर्माण के काम के लिहाज से रामगढ़ आए थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी। आरोप है कि एक युवक ने एक युवती के हाथ पकड़ने की कोशिश भी की और अपना बॉडीगार्ड बनाने की बात की। यह भी आरोप है कि युवकों ने इंस्टाग्राम आईडी भी देने की मांग की, जिसके बाद लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

स्थानीय ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद लड़कियों ने युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। लड़कों के मुंह पर कालिख भी पोत दी और उन पर बिछू घास भी लगा दी। युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इसी बीच घटना की सूचना इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को दे दी। भवाली पुलिस ने मौके पर जाकर युवकों को हिरासत में ले लिया। भवाली कोतवाल प्रकाश मेहरा के अनुसार पीड़तिाओं को थाना बुलाया गया लेकिन युवतियों ने तहरीर नहीं दी। हालांकि उन्होंने पुलिस से आगे से युवकों की ऐसी हरकत करने पर एतराज जताया।

महरा ने कहा कि चालानी कार्रवाई के बाद युवकों को लिखित माफीनामा के बाद छोड़ दिया गया। यह भी चर्चा है कि जिस वाहन से युवक आए थे उसमें शेख मिर्जा लिखा हुआ था।  मेहरा के अनुसार युवक टाइल्स लगाने का काम करते हैं और उसी सिलसिले में रामगढ़ आए थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here