बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, शल्यक, गला नाक, कान विशेषज्ञ, दंत शल्यक, आंख रोग विशेषज्ञ, पैथोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, मानसिक स्वास्थ्य तथा अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
विशेष चिकित्सा शिविर के नोडल अधिकारी डॉ विनय यादव ने बताया की शिविर में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, रक्त जांच, शुगर जांच, गर्भवती माताओ की जांच, मुख, स्तन तथा सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, रक्तदान, दिव्यंगता प्रमाण पत्र, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, क्षय रोग जांच, टीकाकरण तथा एचपीवी टीकाकरण, किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण व सलाह तथा अन्य कई सुविधाएं प्रदान की गई। चिकित्सा शिविर में उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों तथा अन्य प्रदान सुविधाओं का 1391 मरीजों ने लाभ उठाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के अग्रवाल के निर्देशन और दिए गए विशेष सलाहों का पालन किया गया। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डी पी सिंह ने शिविर की सुविधाओं को संतोषजनक बताया। दूरभाष पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के के अग्रवाल ने शिविर की जानकारी ली।











