9 सितंबर को कांग्रेसी करेंगे DM कार्यालय का घेराव, नेता प्रतिपक्ष ने कही यह बात

0
102

महिलाओं के साथ अपराधों में हो रही बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार, 20 गांव के लोगों को भूमि का मालिकाना हक नही मिलने सहित अन्य मुद्दों को लेकर 9 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश की भाजपा सरकार और अधिकारियों पर कई आरोप लगाए।

बता दें कि बाजपुर के नैनीताल रोड स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों, भ्रष्टाचार, 20 गांव के भूमि मामले का समाधान नहीं होने सहित अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस दौरान बैठक में 9 सितंबर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया गया।

वही नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य ने प्रदेश सरकार और अधिकारियों आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में कानून के रखवाले ही कानून के भक्षक बन गए हैं। जिससे प्रदेश की जनता खुद को डरा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, महिलाओं के साथ अपराधों में लगातार बड़ोत्तरी हो रही है, 1 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी 20 गांव की भूमि का लोगों को मालिकाना हक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि इसी को लेकर 9 सितंबर को कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here