महेशपुरा के ग्राम प्रधान पति पर लगा अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन

0
458

बाजपुर के ग्राम महेशपुरा के ग्राम प्रधान पति पर प्राइवेट बसों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए बस संचालकों ने एसडीएम को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है। शनिवार को एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा के कार्यालय में पहुंचे बस संचालकों ने आरोप लगाया कि प्रधानपति सफाई के नाम पर जबरन बस संचालकों से अवैध वसूली कर प्रताड़ित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि काशीपुर दोराहा, रुद्रपुर दोराहा, मुरादाबाद दोराहा, रामपुर और हल्द्वानी, बाजपुर, काशीपुर रूट पर चलने वाली प्राइवेट बसों से लगातार अवैध वसूली की जा रही है। श्री दशमेश निजी बस यूनियन के अध्यक्ष पं. दलीप चन्द्र शर्मा व उपाध्यक्ष जयदीप सिंह ने एसडीएम से अवैध वसूली पर कार्रवाई करने की मांग की है।

एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने बस संचालकों को जांच करवाने का आश्वासन दिया है। जबकि प्रधानपति लीलाधर सैनी ने कहा कि गांव की खुली बैठक में गांव को स्वच्छ रखने के लिये प्रस्ताव पास किए गए थे। जिसमें बस और अन्य वाहनों से भी यूजर चार्ज लेने पर सहमति बनी थी। अवैध वसूली का आरोप निराधार है। ज्ञापन सौंपने वालों में नेत्रपाल शर्मा, हरदयाल सिंह, गुरदयाल सिंह, पवन कुमार, रूपकिशोर, हरजीत सिंह, बिल्ला, जागन सिंह, जयपाल सहित कई बस संचालक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here