माँ ने कट्टे में डालकर नवजात को फेंका, रोने की आवाज से पता चला, पुलिस ने नवजात को अस्पताल में कराया भर्ती

0
233

राजधानी देहरादून में से कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां एक नवजात कट्टे में मिला है। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पता चला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी है।

सूत्रों के मुताबिक नवजात को कट्टे में डालकर कूड़े के ढेर में फेंका गया है। पास से गुजर रहे लोगों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया कि नवजात को कचरे के साथ भरकर फेंका गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here