रेड लाइट एरिया में यूपी की डांसर मुस्कान की मिली लाश, कमरे में मिले उंगलियों के निशान किसके हैं

0
30

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शहर के रेड लाइट एरिया में मंगलवार की दोपहर एक नर्तकी का शव संदिग्ध स्थिति में उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका उत्तर प्रदेश के लखनऊ की मुस्कान कुमारी (22) थी। यूपी की डांसर की लाश बिहार के रेड लाइट एरिया से मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। मुस्कान की मौत को लेकर लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। एफएसएल टीम ने जांच के दौरान कमरे से उंगलियों के निशान, सिगरेट के टुकड़ों और अन्य साक्ष्यों को सील कर जांच के लिए एकत्र कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मुस्कान पिछले करीब पांच वर्षों से रेडलाइट एरिया में रह रही थी। वह नर्तकी के रूप में काम करती थी।

मुस्कान के कमरे से मिल उंगलियों के निशाान किसके हैं? अभी इसका पता नहीं चल सका है और फॉरेंसिक विभाग की टीम अपनी जांच में जुटी है। बीते एक महीने से वह रुखसाना नामक महिला के तीनमंजिले मकान की पहली मंजिल पर किराए का कमरा लेकर अकेली रह रही थी। मंगलवार की सुबह करीब 11:30 बजे जब नीचे के किराएदार किसी काम से ऊपर गए तो घटना का खुलासा हुआ। मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों की आशंका जताई गई है। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और कॉल डिटेल खंगालने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर जानकारी जुटा रही है।

शादीशुदा थी नर्तकी, नानी के पास रहता है बच्चा

स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मुस्कान का मुजफ्फरपुर के ही रामबाग इलाके के एक युवक के साथ बीते कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक का अक्सर उसके कमरे पर आना-जाना था। इससे पहले रेडलाइट एरिया के एक युवक से भी उसका प्रेम प्रसंग था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

गौतम नाम के युवक के साथ रहती थी मुस्कान

मुस्कान की मकान मालकिन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि गौतम नाम के एक लड़के के साथ वो रहती थी। पिछले 40-50 दिनों से वो लड़का यहां नहीं है। महिला ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि उसका लड़ाई-झगड़ा हुआ था या नहीं? इधर पुलिस ने कहा कि चतुर्भुज स्थान में रहने वाली मुस्कान की लाश कमरे में मिली है। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि मुस्कान की लाश ग्रिल से लटकी हुई थी। दरवाजे को हल्का धक्का देने पर दरवाजा खुला हुआ पायाा गया है। फिलहाल इसके सारे पहलुओं की जांच-पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here