सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर जान दी, 2 दिन पहले मनाया था 24वां जन्मदिन

0
6

फरीदाबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो दिन पहले ही उसने अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। परिवार वाले उसकी शादी की बातचीत भी चला रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि नौकरी छूटने से वह परेशान था। उस

फरीदाबाद के सेक्टर-15ए के अजरौंदा स्थित पीजी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आशंका है कि नौकरी छूटने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। उसके पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-15ए चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान पलवल के गांव बामनीखेड़ा निवासी रोबिन के रूप में हुई। रोबिन नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, मगर करीब 15 दिन पहले उसकी नौकरी छूट गई थी और वह नौकरी की तलाश कर रहा था। पुलिस के अनुसार इस दौरान उसने परिजनों से कहा था कि वह फरीदाबाद में पीजी में रहकर नौकरी की तलाश करेगा।

शहर में रहने के कारण कहीं आने जाने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। इस पर उसके परिवार वाले राजी हो गए। पुलिस के अनुसार रोबिन 14-15 नवंबर को ही यहां रहने आया था। परिजनों के मुताबिक रोबिन की उनसे रोजाना फोन पर बातचीत होती थी। 17 नवंबर को भी उसने परिजनों से बात की थी। 18 नवंबर को पूरे दिन रोबिन का फोन नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कई बार उसे कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा।

इसके बाद परिजनों ने पीजी संचालक से संपर्क कर रोबिन के कमरे में जाकर देखने के लिए कहा। पीजी संचालक ने कमरे में पहुंचकर खिड़की से अंदर झांका तो रोबिन फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया। यह देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। कमरे की कुंडी अंदर से बंद होने पर पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और उसे फंदे से नीचे उतारा।

शादी की बातचीत चल रही थी

परिजनों के अनुसार, 17 नवंबर को उनकी राबिन से बातचीत हुई थी। उस दिन उसने अपना 24वां जन्मदिन भी मनाया था। परिजनों के अनुसार जन्मदिन पर राबिन काफी खुश था। उसके दोस्तों के भी उसके पास फोन आए थे। परिजनों के अनुसार, घर में उसकी शादी की बातचीत भी चल रही थी। रोबिन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना से परिवार के लोग सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here