नोएडा में 11वीं की छात्रा की 19वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत, लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में मचा हड़कंप

0
5

नोएडा की लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में आज समय हड़कंप मच गया जब, दिन निकले से पहले ही ही एक 16 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में 19वीं मंजिल से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। छात्रा के पिता एक निजी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं।

नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाली एक 11वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मंगलवार तड़के 19वीं मंजिल पर अपने स्थित फ्लैट से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले अभिनव दुबे की 16 वर्षीय बेटी डिशिता दुबे ने 19वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतका के परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। इस बात से वह परेशान थी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा एक नामी स्कूल से 11वीं क्लास में पढ़ रही थी। वहीं, मृतका के पिता एक नामी कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वह मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन की जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here