1711 नशीले इंजेक्शनों के साथ नशे के 2 सौदागर गिरफ्तार,

0
966

उधम सिंह नगर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से काम करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते गदरपुर थाना पुलिस को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की एक भारी खेप बरामद हुई है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस भी एक्शन मोड पर दिखाई दे रही है। इसी के चलते नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने और नशे की गिरफ्त में आकर बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को बचाने के लिए गदरपुर थाना पुलिस लगातार कार्यवाही करती नजर आ रही है। जिसके चलते गदरपुर थाना पुलिस के एसआई गौरव जोशी को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन को स्कूटी पर लेकर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर एसआई गौरव जोशी ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी करते हुए उपदेश सिंह को 36 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उपदेश सिंह की निशानदेही पर गदरपुर के वार्ड नंबर 3 निवासी विजय के घर से 1675 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना का खुलासा करते हुए काशीपुर एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है जिसके चलते पुलिस को सफलता हाथ लगी है उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारी युवाओं को नशीले इंजेक्शन पहुंचा कर उनकी जिंदगी को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए और नशे के कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए पुलिस लगातार मुस्तैद है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशे पीआर अंकुश लगेगा।

साथ ही आपको बता दें कि गदरपुर थाना पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसने में कामयाब है। जिसमें गदरपुर थाने के एसआई गौरव जोशी और पुलिस टीम का अहम रोल माना जा रहा है। जिन्होंने पूर्व में भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था और बीते माह नगरपालिका के सभासद के घर में हुई चोरी के आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। एसआई गौरव जोशी और उनकी टीम के मजबूत सूचना तंत्र और कार्य को देख उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी और काशीपुर एसपी चंद्रमोहन सिंह भी तारीफ कर रहे हैं। 

बरामदगी का विवरण

1-एक स्कूटी  UK06AA 7991 

2-Buprinorphine  213

3-Diazepam         125

4-Avil                  1373

Total                1711

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here