पहली E-f.i.r के दर्ज होते ही पुलिस ने पकड़े 2 बाइक चोर..

0
1236

उधम सिंह नगर की बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की दर्ज हुई पहली E FIR पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

बता दें कि बीते दिन बाजपुर कोतवाली के समीप एक दुकान स्वामी जॉनी शर्मा की बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी, जिसके बाद जॉनी शर्मा ने E FIR दर्ज कर पुलिस से कार्यवाही की मांग की थी, वही पुलिस ने दर्ज हुई पहली E FIR पर कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को बेरिया रोड स्थित लेवड़ा पुल के समीप चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवकों ने अपना नाम मुकेश चौहान और विजेंद्र बताया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

इस दौरान बाजपुर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि बाजपुर पुलिस ने पहली E FIR दर्ज होते ही कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here