गर्भ में भ्रूण की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा…

0
975

गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की हत्या करना ससुरालियों को इतना भारी पड़ गया कि उधम सिंह नगर की दोराहा चौकी पुलिस ने आरोपी पति और जेठ को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम कनोरी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका विवाह 2020 में उत्तर प्रदेश के अजीम नगर निवासी प्रमोद कुमार से हुआ था। महिला ने तहरीर में बताया कि उसका पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज के चलते उसके साथ मारपीट करते हैं। साथ ही महिला ने यह भी बताया कि उसके पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण की हत्या कर दी।

पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति प्रमोद कुमार, राम बिहारी (जेठ), नेमवती (जेठानी), ऊषा (जेठानी), मनवरी देवी (सास), भगवती प्रसाद (ससुर) व नन्द किशोर (नन्दोई) के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी। जिसमें दोराहा चौकी में तैनात एसआई रमेश बेलवाल और सिपाही प्रभात चौधरी ने पति प्रमोद कुमार और जेठ राम बिहारी को उत्तर प्रदेश के अजीमनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

इस दौरान बाजपुर कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here