वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, लोगों ने आरोपी को पकड़कर लगाई जमकर धुनाई की

0
486

गर्जना न्यूज : एक मंदबुद्धि वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। वहीं, वृद्ध महिला के शोर मचाने पर कुछ लोगों ने भागकर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

यह भी पढ़े : https://garjana.in/crime/युवती-ने-वाशरूम-में-लगाया/

बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद की नवीन गुड़ मंडी में करीब 20 वर्षों से मंदबुद्धि वृद्ध महिला झोपड़ी डालकर रहती है। बीती रात शराब के नशे में धुत एक नशेड़ी मंडी परिसर में पहुंचा और महिला को अकेली देख जबरन उसकी झोपड़ी के अंदर घुस गया। इस दौरान उनसे बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

यह भी देखें : https://www.facebook.com/share/v/Aqava3m9WuV3a2Uf/?mibextid=xfxF2i

वहीं, मंदबुद्धि महिला के शोर मचाने पर उक्त आरोपी ने उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, गुड़ व्यापारी की दुकान पर काम कर रहे मजदूर उसे पड़कने के लिए दौड़े तो आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि किसी तरह मजदूरों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

इसके बाद व्यापारियों ने उक्त आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, वृद्ध महिला अपनी झोपड़ी में बदहवास बैठी हुई है और मंडी परिसर में लोगों की भीड़ एकत्रित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here