अंजान से पत्नी ने लिए पैसे तो पति ने जिंदा फूंका, कहा- आशिक के घर के पास रहना चाहती थी पत्नी

0
450

आगरा के बापू नगर खंदारी (हरीपर्वत) में गुरुवार की रात 23 वर्षीय मुस्कान को पति ने शक में केरोसिन डालकर जलाया था। युवती ने खुद आग नहीं लगाई थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है। जबकि लव मैरिज की थी। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की धारा के तहत मुकदमा लिखा है।

बापू नगर खंदारी निवासी मुस्कान की अपने पड़ोसी अमन से दोस्ती थी। परिजनों को इसकी जानकारी हो गई थी। दोनों प्यार करते थे। स सात माह पहले दोनों का निकाह करा दिया। अमन किराए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। परिजन दूसरे मकान में रहते हैं। गुरुवार की रात मुस्कान की जलने से मौत हुई थी। कमरे में केरोसिन की कैन पड़ी मिली थी। उस समय पुलिस को यह अंदाजा नहीं था कि पति ने आग लगाई है।

इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार सिंह ने बताया कि अमन से पूछताछ हुई तो फूट-फूटकर रोने लगा। बोला पत्नी ने अंजान शख्स से पैसे लिए थे। पत्नी अलीगढ़ के एक युवक से फोन पर बात करती थी। युवक ने ऑन लाइन पत्नी को कुछ रुपये भी भेजे थे। उसने इस बात पर नाराजगी जताई थी। पत्नी उस पर दबाव बना रही थी कि अलीगढ़ चलकर रहने लगे। आशिक के घर के पास रहने के लिए कहती थी। गुस्से में वह पागल हो गया था। उसे मार डाला।

मुस्कान के भाई ने पुलिस को बताया कि अमन ने दो माह से बहन का जीना दुश्वार कर रखा था। बात-बात पर उसके साथ मारपीट करता था। पिछले दिनों मुस्कान ने भाई को फोन करके अमन की शिकायत भी की थी। परिजनों का इस बात का अंदाजा नहीं था कि पति-पत्नी का विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा। पुलिस का कहना है कि पति के बयान और महिला की मां की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here