निकाह के बाद बेगम के साथ हैवानियतत, जबरन बनाए अप्राकृतिक संबंध; गर्भपात के बाद शौहर फरार

0
601

शौहर ने निकाह के बाद अपनी बेगम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। निकाह के बाद बेगम के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने को लेकर कई बार दबाव बनाया। आरोप है कि मारपीट के बाद बेगम के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि शौहर ने उसका जबरन गर्भपात कराया और वह घर से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने का आरोप लगाकर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान वर्ष 2020 में मंगलौर निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। बताया कि शादी का दबाव बनाने पर उसके पिता ने सितंबर 2023 में निकाह करा दिया।

इसे हरिद्वार तहसील के मैरिज रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्टर्ड भी करा दिया। आरोप है कि जनवरी 2024 में उसका शौहर फरार हो गया। बताया कि उसने अप्राकृतिक संबंध भी बनाएं। आरोप है कि मई में उसे छोड़कर चला गया।

आरोप है कि 2023 में पति ने उसका गर्भपात भी करा दिया था। कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here