दो पक्षों में चले लाठी डंडे, 2 लोग घायल होकर पहुंचे कोतवाली

0
64

बाजपुर के वार्ड नंबर 13 में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमे दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, वही पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिया है।

बता दें कि बाजपुर के वार्ड नंबर 13 निवासी पूजा पत्नी उमेश ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात करीब 8:00 बजे वह बच्चों के साथ घर की छत पर गई थी कि तभी उसके पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने अपनी छत से उसकी छत पर आकर डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान महिला ने उक्त लोगों पर आए दिन गाली गलौज करने और उसका गर्भ नष्ट करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

वहीं महिला के पड़ोसी हरि सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने घर पर था कि महिला ने डंडे से उसे पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया है। इस दौरान हरि सिंह ने महिला पर मारपीट करने और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है, वही दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान बाजपुर कोतवाली के एसआई देवेंद्र मनराल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है, जिसके बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here