विवाहिता ने अपने फौजी पति पर लगाया बिना तलाक के दूसरा विवाह करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

0
44

एक विवाहिता ने अपने पति पर बिना तलाक के दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। इस दौरान विवाहिता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, वहीं पुलिस ने महिला को जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है।

बता दें कि बाजपुर के ग्राम हरिपुरा जबरान निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2022 में उसका विवाह उत्तर प्रदेश के कालागढ़ निवासी युवक से हुआ था। महिला ने बताया कि उसका पति आर्मी का जवान है और उसके ससुराल पक्ष द्वारा विवाह के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसको लेकर उसका अपने पति से भरण पोषण को लेकर मामला काशीपुर न्यायालय में विचाराधीन है।

साथ ही महिला ने बताया कि बीती 13 फरवरी को उसे व उसके परिजनों को जानकारी मिली कि उसका पति बिना उससे तलाक लिए पंजाब में दूसरा विवाह कर रहा है। जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ पंजाब में गए। जहां उसके पति ने अन्य युवती से दूसरा विवाह किया। जिसमें उसके पति के परिजन भी मौजूद थे। इस दौरान महिला ने पुलिस से अपने पति और अन्य ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग की है। वही बाजपुर कोतवाली पुलिस ने बताया कि एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ दूसरा विवाह करने का आरोप लगाया है। जिसमें जांच की जाएगी और जांच के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here