Saturday, March 15, 2025

Buy now

spot_img

गुस्साई प्रेमिका ने की आत्महत्या, प्रेमी ने भी लगा ली फांसी, 13 मार्च को होनी थी दोनों शादी

प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या कर लिए। मझोला के लाइनपार इलाके में प्रेमी के फोन नहीं उठाने से नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रेमिका की मौत की जानकारी पर प्रेमी ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। डेढ़ घंटे के अंतराल में प्रेमी और प्रेमिका की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर सीओ सिविल लाइंस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना किया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। बताया जाता है कि प्रेमी युगल के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की 13 मार्च को शादी होने वाली थी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के चाऊ की बस्ती निवासी किशोरी का लाइनपार के एकता कॉलोनी निवासी आकाश शर्मा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी, जबकि प्रेमी आकाश डीजे संचालन का काम करता था। करीब पांच साल पहले दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। तभी से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी। प्रेमी युगल के दबाव के चलते परिवार वाले शादी के लिए राजी हो गए थे। 13 मार्च को शादी होने वाली थी।

पुलिस के मुताबिक आकाश अपने चचेरे भाई की शादी में व्यस्त था। इस कारण प्रेमिका का फोन नहीं रिसीव कर सका। इसी बात से गुस्साई प्रेमिका ने पहले जहर खाया, इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रेमी आकाश भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के कारणों की सही जानकारी कॉल डिटेल के बाद ही पता चल सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!