हार के बाद इस प्रत्याशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ क्यो की आतिशबाजी, देखे खबर …..

0
1796

(शुभम गंभीर) उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद कई मिथक टूटे हैं। तो वही बाजपुर के भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने पर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

बता दें कि बाजपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी यशपाल आर्य ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। जहां भाजपा के प्रत्याशी राजेश कुमार के पराजित होने के बाद भी बाजपुर के भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ता राजेश कुमार के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने पर ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि वह जनता के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार पुनः स्थापित हुई है। इस दौरान उन्होंने सभी विजई विधायकों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here