समधन से अफेयर में हैवानियत! पति ने पत्नी को जलाया; बेटी बोली- पापा का मेरी सास से है संबंध

0
464

एक शख्स पर अपनी समधन से अफेयर में हैवानियत पर उतर आने का आरोप लगा है। जिले के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर इलाके में शनिवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। आरोप है कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी उसके पति और समधन के बीच अवैध संबंध हैं। इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे जला दिया। महिला ने भी पुलिस को दिए बयानों में यही आरोप लगाए हैं। महिला की बेटी भी अपनी सास और पिता के बीच अवैध संबंध होने की बात कह रही है। उसका कहना है कि इन्हीं संबधों के विरोध के चलते उसकी मां को जलाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

धनीपुर ब्लॉक निवासी 50 वर्षीय यशोदा की बेटी की शादी एक साल पहले नगला मान सिंह निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के दौरान यशोदा के पति और बेटी की सास के बीच नजदीकियां बढ़ गई। कई बार दोनों साथ में बाहर घूमने गए। आरोप है कि शनिवार सुबह यशोदा और पति से इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसी बीच आग लगने से वह झुलस गई। सूचना पर बेटी आ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। महिला की बेटी और भाई का आरोप है कि यशोदा के पति के समधन से अवैध संबंध हैं। यशोदा के विरोध करने पर दोनों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या बोली पुलिस

अलीगढ़ के सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि महिला के झुलसने की सूचना मिली थी। उसने बयानों में अपने पति और समधन पर जलाने का आरोप लगाया है। मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज कराए जा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here