सोनम से भी खतरनाक निकली झांसी की बहू, पति पर चलवाई गोली, सास को भी मार दिया

0
144

राजा रघुवंशी मर्डर केस तो आपको याद ही होगा। इसमें पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी थी। इस घटना को यादकर आज भी लोगों के रोंगहटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन झांसी की एक बहू सोनम रघुवंशी से भी ज्यादा खतरनाक निकली। उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी संग मिलकर ऐसी चाल चली कि पूरा परिवार ही तहस-नहस हो गया। बहू के कारनामे सुनकर आम आदमी ही नहीं पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए।

दरअसल पूजा नाम की महिला ने अपने पति पर गोलियां चलवाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उसने अपनी सास को भी मरवा डाला। पति की हत्या के बाद वह अपने देवर के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। दोनों के रिश्ते को कुछ ही दिन बीते थे कि देवर की मौत हो गई। इसी दौरान महिला के अपने जेठ के साथ अवैध संबंध हो गए।

ससुर को जब जानकारी हुई तो वह उसे गांव लेकर आ गया। ससुर के पास 16 बीघा जमीन थी। देवर की मौत के बाद महिला के हिस्से में आठ बीघा जमीन हा रही थी, जिसे वह बेचकर ग्वालियर में रहना चाहती थी, लेकिन सास राजी नहीं थी। सास को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपनी बहन के प्रेमी का सहारा लिया और सास को मरवा दिया। पुलिस पूछताछ में जब इन सभी मामलो की जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here