एक महिला ने सोते वक्त अपने पति के सिर पर हथौड़े से हमला कर के मार डाला। पुलिस ने आरोपी 29 वर्षीय महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला का नाम पूजा कुमारी है। उसने 15/16 जुलाई की दरम्यानी रात को सोते समय अपने पति राजेश कुमार महथा के सिर पर हथौड़े से हमला कर के उसकी हत्या कर दी।
मामला झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले का है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपी महिला ने अपराध को अंजाम देने के बाद दरवाजा बंद कर दिया और अपने बच्चों के साथ फरार हो गई। पुलिस ने रविवार को मृतक की लाश बरामद की। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो सबसे पहले फरार पत्नी पर शक हुआ। इसके बाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सरायकेला) समीर सवैया के नेतृत्व में आरोपी महिला को पकड़ने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने आरोपी महिला का पता लगाने के लिए अपने मुखिबिरों को भी एक्टिव किया और तकनीकी साक्ष्यों भी जुटाने शुरू किया। बाद में इन सबूतों के आधार पर टीम ने राजेश की पत्नी पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। पहले तो उसने गुनाह करने से इनकार किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती की तो वह टूट गई और अपना अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि राजेश का किसी बाहर वाली महिला के साथ विवाहेतर संबंध था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच अक्क्सर झगड़ा होता था। आरोपी महिला का कहना था कि वह पति को बार-बार बाहर की महिला से संबंध नहीं रखने के लिए मने करती थी लेकिन वह नहीं मानता था। 15 जुलाई को वारदात को अंजाम देकर महिला बच्चों को साथ लेकर फरार हो गई थी।