प्यार के रिश्ते में दरार ने ऐसी खाई बना दी, जिसने एक मासूम जिंदगी छीन ली। उत्तराखंड के हरिद्वार में सामने आई इस सनसनीखेज वारदात में एक किशोरी ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद भी उसका दिल नहीं पसीजा, बल्कि वह शव को लातें मारती रही और अंत में उसे नहर में धकेल दिया। इस खौफनाक घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल तथा सीओ रुड़की नरेंद्र पंत के निर्देश में गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी के नेतृत्व में एसएसआई अजय शाह व अन्य ने इस मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि दीपक रावत और किशोरी की दोस्ती वर्ष 2022 से है। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने लगे थे।
बेइंतहा प्यार पर बढ़ी दूरियां
पुलिस के अनुसार फरवरी माह में दोनों ने कई बार आपस में संबंध भी बनाए। इसके बाद किशोरी बार बार युवक को फोन करती रही। जांच में सामने आया कि परिजनों के डर से मार्च में दीपक रावत ने कुछ दिनों के लिए प्रेमिका का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। इसके बाद प्रेमिका परेशान हो गई। उसने गाजियाबाद में अपने दूसरे वाले प्रेमी राजा से संपर्क कर बताया कि संबंध बनाने के बाद दीपक ने नंबर ब्लैकलिस्ट कर दिया है। कुछ माह बाद फिर से दीपक ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट से हटा दिया था। बातचीत भी दोनों में होने लगी थी।
दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश
पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी बात गाजियाबाद में राजा शर्मा उर्फ सुखविंद्र के साथ शुरू हो गई थी। किशोरी ने दीपक रावत के बारे में राजा शर्मा को बताया। बताया कि दीपक रावत उसके साथ अब धोखा कर रहा है। दीपक फिर उसे संबंध बनाने को कह रहा है। इससे राजा ने एक बाद दीपक को फोन करके किशोरी से दूर रहने को भी कहा। इसके बाद किशोरी ने दीपक रावत से उसे उसकी मौसी के घर छोड़कर आने को कहा। दीपक अपनी बाइक से लेकर किशोरी को गाजियाबाद ले गया। वहां स्कूटी पर सवार राजा शर्मा और उसके दो अन्य दोस्त मिले। वह सभी दीपक को छोटा हरिद्वार मोदीनगर ले गए और रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी राजा के दोस्त मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को भी संरक्षण में लिया गया हैं। राजा शर्मा समेत दो अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 औरआईजी गढञवाल द्ुवारा 10 हजार रपये इनाम देने की घोषणा की है।
दूसरे प्रेमी ने दबाया दीपक का गला
पुलिस ने बताया कि किशोरी का दूसरा प्रेमी राजा ने दीपक का गला दबा रखा था। आरोपी मोहसिन ने छाती दबाकर रखी। वहीं एक अन्य युवक ने दीपक का पैर दबाकर रखा था। किशोरी अपने पहले प्रेमी दीपक रावत को लात मारती रही। मरने के बाद भी किशोरी ने लात मारकर ही उसे नहर में धक्का दिया।









