दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार, वीडियो बना दे रहा था धमकी

0
329

महिला से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चार साल पहले युवक ने महिला को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया फिर वीडियो भी बना ली। आरोप है कि कुछ दिन पहले अचानक युवक महिला को ब्लैकमेल करने लगा। बात नहीं मानने पर युवक ने वीडियो महिला के जीजा को भेज दी। पुलिस के मुताबिक, रुद्रपुर निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि मिथुन मण्डल पुत्र मधाई मण्डल निवासी खेड़ा कॉलोनी का उसके घर आना-जाना था। दिसम्बर 2021 में मिथुन ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।

इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। आरोप है कि बेहोशी का फायदा उठाकर मिथुन ने उससे दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। आरोप है कि घटना के 4 साल बाद 15 दिन पहले मिथुन का उसके पास फोन आया। आरोप है कि युवक ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवक ने उसके जीजा को वीडियो भेज दी।

ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि महिला की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जांच के बाद सोमवार को मुखबिर की सूचना पर संजय नगर खेड़ा के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here