सूप पीते ही मुंह से आया खून, निकले लोहे के तार; अग्रवाल युवा संगठन के महामंत्री

0
236

अगर आप होटल-रेस्टोरेंट में सूप पी रहे हैं तो सावधान हो जाएं, अब सूप के कारण भी लोग अस्पताल पहुंच अकते हैं। जी हां, आगरा रोड स्थित एक होटल में गुरूवार को सूप में निकले तार की वजह से एक कारोबारी की हालत बिगड़ गई। सूप पीते ही अग्रवाल युवा संगठन के महामंत्री के मुंह से खून निकलने लगा। इलाज के लिए उन्हें नौरंगाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुंह में गंभीर चोटें आई हैं। अभी उनका इलाज जारी है। मामले में कोई भी तहरीर व शिकायत नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार श्री अग्रवाल युवा संगठन की मीटिंग आगरा रोड स्थित एक होटल में आयोजित की गयी। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व महामंत्री विवेक अग्रवाल के द्वारा आगामी माह में होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर रुपरेखा तैयार की जा रही थी। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए होटल स्टॉफ ने मंचाओ सूप का आर्डर दिया।

इस दौरान सूप पीते ही महामंत्री विवेक की तबीयत बिगड़ गई। अध्यक्ष के अनुसार मुंह से खून आने लगा। इसके बाद उन्हें उलटी हुई। उलटी होने पर मुंह से लोहे के तार निकले। जिसके बाद महामंत्री को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने उनकी जांच की। डॉक्टरों का कहना है कि पेट और आंतों की भी जांच की गई है जिससे पता चल सके कोई तार पेट या आंत में तो नहीं है। ऐसा होने पर उनके शरीर के अंदरूनी अंगों को खतरा है। मामले में पुलिस को जानकारी भी दी गई। हालांकि पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here