स्कूल की छुट्टी कराने के लिए छात्र ने स्कूल को दी बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा की पढ़ाई नहीं कर पाने के कारण बनाई छात्र ने योजना

0
1023

काशीपुर के निजी स्कूल में हुए गोलीकांड के बाद अब बाजपुर के निजी स्कूल को स्कूली छात्र ने बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। जिसकी वजह जानकार आप भी हैरान हो जायेंगे, जहां परीक्षा की पढ़ाई नहीं कर पाने के चलते छात्र ने स्कूल की छुट्टी करवाने के लिए इस योजना को अंजाम दिया, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी यह नासमझी उसे स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा देगी, वहीं स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉम्ब स्क्वायड टीम के साथ चप्पे चप्पे पर छानबीन की, लेकिन किसी तरह का कोई खतरा नहीं मिला। 

बता दे कि बाजपुर के नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल की वेबसाइट पर अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी। स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी तत्काल बाजपुर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन फानन में पुलिस ओर बॉम्ब स्क्वायड की टीम विद्यालय में पहुंची।

जहां टीम ने चप्पे चप्पे की छानबीन की। लेकिन टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई नहीं दी। वही स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिलने से क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। जहां अभिभावक भारी संख्या में स्कूल में पहुंच गए और कुछ अभिभावक बच्चों को अपने साथ ले गए।

वहीं स्कूल प्रबंधन ने धमकी देने वाले छात्र को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान स्कूल प्रबंध समिति के सचिव इंद्रप्रीत बरार ने बताया कि परीक्षा के लिए पढ़ाई नहीं कर पाने के कारण स्कूल की छुट्टी करवाने के लिए छात्र ने योजना बनाई थी। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इस दौरान कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक निजी स्कूल को बम से उड़ने की धमकी मिली थी। जिसकी पुलिस ने जांच की, लेकिन धमकी झूठी पाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। साथ ही उन्होंने बताया कि छात्र से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here