संबंध बनाने के दौरान पत्नी का अचानक मूड बिगड़ गया। उसने ब्लेड से पति के गुप्तांग पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। अचानक हुए हमले से पति चीख उठा। आवाज सुनकर पहुंचे पिता और अन्य लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां पति के प्राइवेट पार्ट पर सात टांके लगाए गए। दोनों की चार महीने पहले ही शादी हुई थी। युवक ने पत्नी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। मां के साथ पुलिस अधीक्षक से भी मिलने पहुंचा और पत्नी पर कई आरोप लगाए। युवक की गुहार पर एसपी ने भी थाने की पुलिस को मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है। मामला मंडावर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में लिखा है कि वह थाना मण्डावर क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी शादी चार महीने पहले 29 अप्रैल को थाना कोतवाली देहात की रहने वाली युवती से हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी का व्यवहार सही नहीं था। वह कई लोगों से छिप–छिपकर बात करती है। इसका विरोध करने पर लड़ती है।
बुधवार 20 अगस्त की शाम 6 बजे मैं घर पहुंचा और पत्नी के पास बिस्तर पर गया तो उसने मेरे गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया। इससे मेरा गुप्तांग कट गया। मैं जोर–जोर से चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर मेरे पिताजी पहुंचे और मुझे पास के एक डॉक्टर के पास लेकर गए। यहां गुप्तांग पर 7 टांके लगाए गए। घटना की सूचना मंडावर थाना पुलिस को दी गई तो वह भी मौके पर पहुंची। इसके बाद मेडिकल के लिए युवक को जिला अस्पताल भेजा गया।
युवक ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही कड़ी कार्रवाई के लिए शुक्रवार को मां के साथ एसपी दफ्तर भी पहुंचा और शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।









