मैं अमित शाह का OSD हूं, सरकारी नौकरी चाहिए? बदमाश ने सगे भाइयों को लगाया लाखों का चूना

0
244

देहरादून में ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ओएसडी बनकर सगे भाइयों से आठ लाख रुपए हड़प लिए। भाइयों को सरकारी नौकरी का लालच दिया गया। जब दोनों नौकरी जॉइन करने पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी चौधरी ने बताया कि सविता निवासी काठबंगला बस्ती राजपुर ने तहरीर दी कि उनका परिवार मजदूरी करता है। उनके दोनों बेटे आकाश और विकास बेरोजगार हैं। छोटे बेटे की मुलाकात अंकित निवासी जयदेव से पार्क, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से हुई थी।

अंकित ने उन्हें बताया कि वह गृह मंत्री अमित शाह का ओएसडी है। उसने यह भी कहा कि आठ लाख रुपए देने पर वह दोनों भाइयों की सरकारी नौकरी लगा सकता है।

ब्याज पर पैसे जुटाकर बदमाश को सौंपे

महिला ने ब्याज पर पैसे रुपए लेकर अंकित के बताए बैंक अकाउंट नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अंकित ने दोनों भाइयों को फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here