एलएलबी छात्र की फिल्मी स्टाइल में हत्या, पहले कार से बाइक को मारी टक्कर, फिर गोली से उड़ाया

0
297

बागपत जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास गुरुवार दोपहर को कार सवार बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए लॉ के छात्र की हत्या कर दी। कार सवारों ने पहले फिल्मी स्टाइल में छात्र की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और फिर गर्दन में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक छात्र बागपत कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव का रहने वाला है। पुलिस की पांच टीमें हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक छात्र के भाई ने तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में दूसरे पक्ष ने वीडियो वायरल कर धमकी भी दी थी।

बागपत कोतवाली क्षेत्र के बाघू गांव का रहने वाला 26 साल का अंकु एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर का छात्र था। गुरुवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर बागपत न्यायालय में मारपीट के एक मुकदमे की तारीख पर आया था। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह तारीख पर सुनवाई होने के बाद घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उसकी बाइक सिसाना गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार में आई सेंट्रो कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

छात्र अंकुर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गया, उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद कार सवारों ने कुछ दूर जाने के बाद अपनी कार रोकी और फिर वापस आकर युवक की गर्दन में गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बागपत और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हत्या की यह वारदात रंजिश के चलते अंजाम दी गई है।

इस मामले में एसपी बागपत सूरज राय ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव के पास युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक बाघू गांव का रहने वाला है। उसका भाई गांव के ही दुधिया के मर्डर में जेल गया था। दूधिया पक्ष के तीन लोगों पर ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की पांच टीमें हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में लगा दी गई है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here