मुस्लिम युवती ने हिंदू बनकर रचाई शादी, अब युवक पर मुसलमान बनने का दबाव

0
476

गांव निवासी नितिन शर्मा ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि युवती ने धोखा देकर और नाम बदलकर खुद को हिंदू बताया और उससे शादी कर ली। अब वह धर्मांतरण का दबाव बना रही है। बात नहीं मानने पर उसे और परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में एसएसपी मेरठ को शिकायत की गई। आरोप लगाया कि पत्नी और उसके परिजन अब दबाव बना रहे हैं। मामले में सीओ दौराला को जांच के आदेश दिया है।

मेरठ के दौराला के टांडा निवासी नितिन शर्मा एसएसपी कार्यालय पहुंचे। नितिन ने बताया उनके एक परिचित ने सितंबर 2024 में शादी के लिए रिश्ता बताया था। युवती पक्ष से एक रेस्टोरेंट में मुलाकात कराई, जहां युवती का नाम भारती बताया। रिश्ता तय होने के बाद 28 नवंबर 2024 को शादी हुई। शादी के बाद भारती मोदीपुरम में रहने के लिए दबाव बनाने लगी। विरोध करने पर दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

आरोप लगाया कि 8 फरवरी 2025 को भारती ने अपनी बहनों को कॉल कर बुलाया और तमाम जेवरात लेकर घर छोड़कर चली गई। छानबीन की तो खुलासा हुआ कि भारती का असली नाम कुछ और है। आरोप लगाया जिस बिचौलिया नरेंद्र शर्मा ने शादी कराई थी, उसने इस काम के लिए 50 हजार रुपये लिए थे। इसके बावजूद युवती से बातचीत कर उसे घर लाने का प्रयास किया तो वह धर्मांतरण के लिए दबाव बना रही है।

मुजफ्फरनगर में इसी तरह धोखाधड़ी की

नितिन ने बताया कि आरोपी ने इसी तरह से नाम और धर्म छिपाकर मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र निवासी आयुष शर्मा को भी शिकार बनाया था। आयुष के साथ 24 मार्च 2024 को शादी की थी और बाद में मुकदमे की धमकी देकर ब्लैकमेल करके समझौता कर लिया था। इस काम के लिए बड़ी रकम आयुष पक्ष से ली थी। नितिन ने आरोप लगाया कि ये लोग गैंग बनाकर काम कर रहे हैं।

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के अनुसार नितिन नाम के व्यक्ति ने पत्नी पर नाम और धर्म छिपाकर हिंदू बनकर शादी करने का आरोप लगाया है। प्रकरण में शिकायत पर जांच सीओ दौराला को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सारी बातें साफ हो सकेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here