जाओ अपने प्यार के पास, पति ने पत्नी को किया आजाद, लेकिन प्रेमी ने दे दिया धोखा

0
454

एक विवाहिता, पति और उसके प्रेमी के बीच अजीबोगरीब प्रेम त्रिकोण सामने आया। पत्नी अपने पति के घर छोड़कर प्रेमी के पास जाना चाहती थी, पति ने इसे अनुमति भी दे दी, लेकिन प्रेमी ने ठुकरा दिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

यूपी के रामपुर के सैफनी थाना क्षेत्र की विवाहिता की शादी करीब पांच साल पहले इसी क्षेत्र के युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला का संबंध एक अन्य युवक से प्रेम प्रसंग में बदल गया। कुछ समय बाद महिला डेढ़ माह की गर्भवती हो गई। 28 अगस्त को महिला ने अपने पति को सब कुछ बताया और अपने प्रेमी के पास जाने की इच्छा जताई। पति और ससुराल वालों ने महिला को प्रेमी के पास जाने की अनुमति दे दी। लेकिन प्रेमी ने महिला को अपने पास रखने से मना कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस को तहरीर दी।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि युवक लंबे समय से महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ संबंध बनाए और फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके सहारे युवक लगातार महिला को धमकाकर संबंध बनाने पर मजबूर करता रहा। महिला का कहना है कि झांसे में आकर वह प्रेमी के जाल में फंस गई और अब गर्भवती भी हो गई है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच जारी है। क्षेत्र में यह अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

बेटी के प्रेमी पर पिता ने बरसाईं चप्पल, प्रेमिका कार में बैठकर देखती रही

वहीं हमीरपुर में प्रेमिका संग कार में घूमना एक युवक को महंगा पड़ गया। पता चलने पर युवती के पिता ने कार रुकवाकर युवक को नीचे उतारा और चप्पलों की बरसात कर दी। एक युवक भी उसको चप्पलें मार रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवती कार में बैठे-बैठे प्रेमी को देख रही है। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

करीब 45 सेकंड का यह वीडियो राठ कोतवाली के जलालपुर रोड का बताया जा रहा है। इसमें दो लोग जमीन पर बैठे एक युवक को चप्पलों से मार रहे हैं। इसमें से एक युवती का पिता बताया जा रहा है। उसने युवक को बेटी के साथ कार में घूमते हुए देख लिया था। इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here