बाइक बिक्री के नाम पर युवक से लाखों की ठगी, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज

0
298

बाइक बिक्री के नाम पर एक युवक के साथ चार लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जसपुर के मौहल्ला गुजरातियान निवासी आकिब सैफी पुत्र मौहम्मद यामीन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसने एक एप पर अपनी बाइक को 9.5 लाख रुपये में बेचने का विज्ञापन डाला था। बीते 13 अगस्त को उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया। जिसने अपना नाम दिनेश शर्मा बताया और बाइक का सौदा 8.85 लाख रुपये में तय किया। कुछ दिन बाद दिनेश ने देहरादून निवासी समीर को बाइक बेचकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया।

इसके बाद दिनेश ने चालाकी से समीर को झांसे में लेकर बाइक के 4 लाख रुपये ले गई। इसके बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया। आरोपी ने क्रेता और विक्रेता बनकर चार लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here