4 सितंबर को काशीपुर में सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सुनियोजित हत्या का खुलासा किया है। मृतक सचिन का किसी महिला के साथ नाजायज संबंध था, जिसका विरोध उसने किया। पुलिस ने हत्या के आरोपी साले और जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सोनू वर्मा और उसके जीजा जसप्रीत सिंह ने मिलकर सचिन को पुल के पास बुलाकर गोली मार दी। हत्या को सड़क हादसा दिखाकर पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की गई थी।
450 से अधिक सीसीटीवी खंगाले
पुलिस ने 450 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के जरिए मामले को सुलझाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर से छर्रे मिलने के बाद यह साफ हुआ कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या थी।
गैंगस्टर जीजा पर लूट समेत कई केस
जसप्रीत सिंह पहले भी हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, चोरी और दहेज उत्पीड़न जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल रहा है। दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।









