यूपी के कानपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने किशोरी समेत अन्य लड़कियों से रेप कर वीडियो बनाकर उनसे देह व्यापार कराने के आरोपित नराधम केशव उत्तम को फतेहपुर के जहानाबाद स्थित एक होटल से दबोच लिया। आरोपित को लेकर टीम थाने आई है।नौबस्ता थानाक्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 8वीं की छात्रा पर आरोपी ने गलत काम करने का दबाव बनाया। छात्रा ने आरोपी की शिकायत घर वालों से तो करतूत सामने आई।
आरोपित फतेहपुर के जहानाबाद के लहुरी सराय गांव निवासी केशव उत्तम ने अस्पताल की कैंटीन में काम करने के दौरान छात्रा से दोस्ती की थी। इस बात की जानकारी होने पर छात्रा के परिजन ने विरोध किया तो उसने दूरी बना ली, लेकिन आरोपी ने छात्रा का पीछा नहीं छोड़ा। एक सितंबर को बेटी पढ़कर लौट रही थी, तभी त्रिमूर्ति अपार्टमेंट के पास आरोपित ने एक साथी के साथ बेटी को रोक लिया। इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो वह परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन विरोध करते, इससे पहले आरोपी ने मोबाइल फोन थमा दिया और धमकाता हुआ भाग निकला।
आरोपित के मोबाइल से ही कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और आडियो मिले हैं, जिनसे साफ है कि आरोपित उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर गलत काम करवाता था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को फतेहपुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की करवाई की जा रही है।









