पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान की कार चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से चोरी की कार और घटना में प्रयोग की गई एक अन्य कार बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि राजस्थान से नैनीताल घूमने गए दो युवकों ने बाजपुर के ग्राम बरहैनी के पूर्व ग्राम प्रधान संदीप कुमार की कार को बीती 10 सितंबर को चोरी कर लिया। जिसके बाद संदीप कुमार ने घटना की जानकारी बाजपुर कोतवाली पुलिस को दी। कार चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान में सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसके चलते पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर से कार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई एक अन्य कार भी बरामद हुई। वहीं पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम हनुमान सिंह गुर्जर और सतीश गुर्जर बताया है।
इस दौरान कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कार चोरी की सूचना मिलने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया था और टीमों द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरा और सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिसके चलते पुलिस को सफलता हाथ लगी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी
2-उ0नि0 संदीप शर्मा
3-उ०नि० धीरेन्द्र सिंह परिहार
4-हे0का0 247 राजकुमार
5-का0 784 दिनेश चन्द्र
6-हे0का0 243 विनय कुमार, एस०ओ०जी० काशीपुर
7-का0 771 सुरेश बिष्ट
8-का0 1103 जगदीश कोटियाल
9-एस०ओ०जी० कैलाश तोमक्याल










