राजस्व उपनिरीक्षक की मौत में अफसर पत्नी और सास पर मुकदमा, मृतक के भाई ने लगाए कई आरोप

0
737

बाजपुर के राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने उनकी पत्नी ललिता और सास राजबाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता मृतक के भाई पाकेश कुमार ने बताया कि दौलत सिंह तहसील बाजपुर में कार्यरत थे और उनका विवाह नवंबर 2019 में ललिता से हुआ था। भाभी ललिता वर्तमान में सहायक समाज कल्याण अधिकारी (एएसडब्ल्यूओ) गदरपुर/जसपुर में तैनात हैं। पाकेश कुमार ने आरोप लगाया है कि अक्सर माता-पिता बीमारी और मेरे पढ़ाई के खर्च को लेकर भाभी भाई दौलत सिंह से झगड़ा करती थी। जबकि वह माता-पिता का इलाज कराना चाहते थे।

इसी वजह से भाभी उन्हें लेकर काशीपुर में सरकार क्वार्टर में रहने लगीं। 27 अगस्त की सुबह लगभग 7:45 बजे उनकी अचानक मौत हो गई। जब वह काशीपुर पहुंचा तो प्रारंभ में भाभी ने बताया कि हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हुई, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने व उनकी मां ने यह कहा कि दौलत सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या की। पाकेश कुमार का आरोप है कि भाभी और सास ने उनके भाई को आत्महत्या के लिए उकसाया। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों और सरकारी रिकॉर्ड की जांच भी शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here