तुम आ जाओ नहीं तो ला दो कोई दूसरी लड़की; डॉक्टर ने महिला कर्मचारी से की मांग

0
184

सुल्तानपुर में एक सरकारी डॉक्टर ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के सामने हैरान कर देने वाली शर्मनाक मांग रख दी। जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अधीक्षक के पद पर तैनात इस डॉक्टर और महिला स्वास्थ्य कर्मी की बातचीत का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस ऑडियो में डॉक्टर महिला कर्मचारी से साथ में घूमने, शॉपिंग कराने और प्यार करने जैसी बातें कर रहे हैं। महिला कर्मचारी ने इसका विरोध किया। तब डॉक्टर ने बेशर्मी की हद करते हुए उससे दूसरी लड़की लाने की बात कही। यह भी कहा कि जो पैसे लगेंगे वह देंगे। हालांकि ‘गर्जना न्यूज’ वायरल हो रहे ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

इससे पहले महिला कर्मचारी ने अधीक्षक की हरकतों की शिकायत उत्तर प्रदेश के सीएमओ से की थी। महिला कर्मचारी ने डॉक्टर की मांग को ठुकराते हुए नौकरी छोड़ देने की बात कही। वायरल हुए ऑडियो में अधीक्षक महिला स्वास्थ्य कर्मी के समक्ष दोस्ती का प्रस्ताव रख रहे हैं। लेकिन वह उनके प्रस्ताव को ठुकरा देती है। साथ ही उनके द्वारा पूर्व में एक अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ किए गए कृत्य को उजागर कर, बदनाम होने की आशंका जताती है।

इस दौरान अधीक्षक उस पर दोस्ती करने का दबाव बनाते हैं। स्वास्थ्य कर्मी उनको अनसुना करती है। जारी ऑडियो के बाबत बात करने के लिए सीएचसी लंभुआ से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन वह उपलब्ध नहीं हो सके। डॉ. अनिल की तैनाती कादीपुर सीएचसी पर है। उनके कार्यकाल में एक प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, इस पर उनका स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में सीएमओ भारतभूषण ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी ने उसने अधीक्षक की हरकत की शिकायत की है।

जांच के लिए बनी कमेटी

मामले की शिकायत सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। सीएमओ ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कमेटी जांच कर सच्चाई जानने के बाद अपनी रिपोर्ट उन्हें सौपेंगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here