उत्तराखंड में बाल विवाह, मां-बाप ने गर्भवती बेटी का रेपिस्ट से ही करा दिया निकाह

0
482

उत्तराखंड में बाल विवाह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के मां-बाप ने अपनी बेटी का 20 वर्षीय उस युवक के साथ विवाह करा दिया, जिस पर रेप करके पीड़िता को गर्भवती करने का आरोप है। मामले में आरोपी युवक की मां की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने किशोरी के माता-पिता पर बाल विवाह अधिनियम और युवक पर पॉक्सो का मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी युवक का आसपास रहने वाली 16 वर्ष की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच किशोरी गर्भवती हो गई। जब परिवार को किशोरी के गर्भवती होने का पता लगा तो उन्होंने युवक से उसकी शादी करा दी।

नाराज आरोपी युवक की मां ने थाने में तहरीर देकर किशोरी के परिवार पर बेटे से जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच की और दस्तावेज खंगाले तो पता लगा कि नाबालिग 16 साल की है। मेडिकल परीक्षण पर पता लगा कि वह चार माह की गर्भवती है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बाल विवाह जैसा जुर्म करने पर किशोरी के मां-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here