शादी समारोह में पसरा मातम, सीतापुर में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, आरोपी युवक गिरफ्तार

0
101

एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। खपूरा गांव में हर्ष फायरिंग के दौरान एक महिला के गोली लग गई। आनन फानन में महिला को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। हर्ष फायरिंग के आरोपी अन्नू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घटना के बाद शादी वाले घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

गुरुवार देर रात उत्तर प्रदेश के सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के पीरकपुर खपूरा गांव में बराती लाल के घर बेटी की शादी थी। थाना हरगांव क्षेत्र के ग्राम बेनियापुर से बारात आई। शादी की तैयारी चल रही है। रस्मों के बीच लखनऊ निवासी अन्नू यादव ने हर्ष फायरिंग कर दी। इसी दौरान अचानक जानकी देवी पत्नी मुन्नालाल (50 वर्ष) निवासी ग्राम इच्छा थाना तंबौर को गोली लग गई। गोली लगते ही वह लहूलुहान हालत में गिर पड़ीं। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सन्नाटा पसर गया। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी युवक अन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here