हनी ट्रैप में फंसाकर कारोबारी से 7 करोड़ ऐंठे, 10 साल ब्लैकमेल किया; सुसाइड की नौबत

0
2

हल्द्वानी में कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर सात करोड़ ऐंठने का मामला सामने आया है। महिला 10 साल से अधिक समय तक कारोबारी को ब्लैकमेल और धमकाती रही। पीड़ित आत्महत्या तक की स्थिति में पहुंच चुका था।

हल्द्वानी में भोटिया पड़ाव क्षेत्र निवासी कारोबारी को कथित हनी ट्रैप में फंसाकर पांच करोड़ रुपये की वसूली और करीब दो करोड़ की संपत्ति हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला और उसके साथियों ने 2015-16 से 11 नवंबर 2026 तक ब्लैकमेल कर कारोबारी से सात करोड़ रुपए ऐंठे। पुलिस ने महिला समेत पांच नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

भोटिया पड़ाव निवासी एक कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा कि 2015 में ज्योति सिंह नाम की महिला उनके लालकुंआ स्थित स्टोन क्रशन पहुंची। कोर्ट केस का हवाला देकर आर्थिक मदद मांगी। मदद के बाद महिला ने मुलाकात के बहाने नजदीकियां बढ़ाईं। बताया कि एक दिन पूजा के बहाने घर बुलाया। आरोप है कि खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। फिर इन्हीं के आधार पर ब्लैकमेलिंग की। 2016 में उससे 45 लाख रुपये वसूले गए।

कारोबारी को धमकाया और मकान, प्लॉट हड़प लिए

आरोप है कि 2022 में महिला ने मो. मुश्ताक, कृष्णा कुमार, विरक और सोमवती के साथ मिलकर कारोबारी को धमकाया। आरोपियों ने एक प्लॉट ज्योति सिंह, दो उसकी बेटी और एक मो. मुश्ताक के नाम करा लिया। अलग-अलग समय पर पांच करोड़ नकद, कार व बाइक भी ले ली। व्यापारी ने बताया कि पांच नवंबर को जब वह काठगोदाम में भाई के घर पहुंचा तो महिला भी वहां आ गई और रुपए मांगने लगी। उन्होंने उससे 12 नवंबर तक समय मांगा, वह लगातार कॉल और मैसेज कर दबाव बना रही थी। रुपये न देने पर दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला के पहले भी जेल जाने की जानकारी सामने आई है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि हनी ट्रैप-ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंचे पीड़ित की शिकायत की जांच की। पता कि 10 वर्षों से वीडियो वायरल करने, झूठे केस में फंसाने और बच्चे के नाम पर मो. मुश्ताक, ज्योति व अन्य करोड़ों की वसूली, प्रॉपर्टी के नाम पर ब्लैकमेलिंग कर रहे थे। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

डिजिटल लेनदेन में चूक से खाली हो सकता है खाता

डिजिटल लेनदेन में छोटी सी लापरवाही भी बैंक खाते में जमा रकम गंवाने का कारण बन सकती है। इससे बचने के लिए सतर्कता के साथ बैंकिंग अधिकारों और शिकायत निवारण की जानकारी भी जरूरी है। मंगलवार को यूपीईएस में हुई कार्यशाला में छात्रों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के तरीके बताए गए।

यूपीईएस के स्कूल ऑफ लॉ और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई), देहरादून की ओर से आयोजित कार्यशाला में 120 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। तीन घंटे चली कार्यशाला में आरबीआई विशेषज्ञों ने बैंकिंग नियमों, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी। आरबीआई के वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग के प्रबंधक भरत राज आनंद ने साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते जोखिमों के प्रति आगाह किया। उन्होंने ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता और सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रियाएं अपनाने पर जोर दिया। आरबीआई के उप लोकपाल अमित राणा ने एकीकृत लोकपाल योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बैंक स्तर पर शिकायत का समाधान नहीं होने पर ग्राहक आरबीआई में शिकायत कर सकते हैं।

आरबीआई की सहायक महाप्रबंधक रचना यादव ने बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और रोजगार के अवसरों पर चर्चा की। यूपीईएस स्कूल ऑफ लॉ के निदेशक प्रो. नवनीत विभव ने कहा कि वित्तीय साक्षरता में पैसों के प्रबंधन के साथ वित्तीय जोखिमों और उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी भी शामिल है। कार्यशाला का समन्वय सहायक प्रोफेसर डॉ. दिव्या द्विवेदी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here