उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस के अलावा 30 दल भी दिखाएंगे दम; कई सीटों पर खेल बिगाड़ेंगे

0
2

उत्तराखंड चुनाव इस बार रोचक होने वाला है। कई सीटों पर महारथियों का खेल बिगड़ने वाला है। क्योंकि भाजपा-कांग्रेस के अलावा चुनावी मैदान में 30 अन्य दल भी ताल ठोक रहे हैं।

 उत्तराखंड की सियासी रणभूमि में इस बार भी बड़े राष्ट्रीय दलों के साथ-साथ क्षेत्रीय और छोटे राजनीतिक दलों की भरमार देखने को मिलेगी। राज्य में छह मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अलावा 27 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल चुनावी ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। भाजपा-कांग्रेस के अलावा 30 अन्य दल इस बार कई सीटों पर खेल बिगाड़ सकते

अधिकांश पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दल नेपथ्य में रहते हैं, लेकिन जैसे ही चुनाव की आहट होती है, ये सक्रिय होकर प्रत्याशी मैदान में उतार देते हैं। 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में ऐसे महज 13 दल थे। 2007 में यह आंकड़ा बढ़कर 18 पर पहुंच गया। इसके बाद के चुनावों में भी इनकी संख्या घटती-बढ़ती रही।

कुछ सीटों पर बिगाड़ते हैं खेल

इन दलों का वोट शेयर एक से दो प्रतिशत तक रहता है। आलम यह है कि इनमें से अधिकतर के प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो जाती है। बावजूद इसके, कई बार त्रिकोणीय या बहुकोणीय मुकाबला बनाकर प्रमुख दलों के समीकरण बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा जाते हैं।

मान्यता बचाने के लिए जरूरी होता है चुनाव लड़ना

पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दल लगातार छह वर्षों तक कोई चुनाव नहीं लड़ता है, तो निर्वाचन आयोग उसका पंजीकरण रद्द भी कर सकता है। यही वजह है कि इनमें से अधिकतर दल कुछ एक सीटों पर ही अपने प्रत्याशी खड़े करते हैं।

राष्ट्रीय दल

राज्य में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की सूची में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), नेशनल पीपुल्स पार्टी और आम आदमी पार्टी शामिल हैं।

पंजीकृत अमान्य अन्य राजनीतिक दल

भारत एकता मिशन पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय एकता दल, भारतीय सर्वोदय पार्टी, भारतीय सेवक पार्टी, भारतीय युवा एकता शक्ति पार्टी, जनता कैबिनेट पार्टी, न्यायधर्मसभा, पहाड़ी पार्टी, प्रगतिशील लोक मंच, राज्य स्वराज पार्टी, राष्ट्रीय आदर्श पार्टी, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, सैनिक समाज पार्टी, सर्व विकास पार्टी, उत्तराखंड जनता पार्टी, उत्तराखंड जनएकता पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल, उत्तराखंड क्रांति दल (डेमोक्रेटिक), उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, हिमालय क्रांति पार्टी, देवभूमि उत्तराखंड विकास पार्टी, उत्तराखंड जन समर्थन पार्टी, उत्तराखंड समानता पार्टी, जन निर्माण पार्टी और यूकेडी (डी)।

पार्टी नेतृत्व से संवाद के बाद नई ऊर्जा मिली: हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई अपनी हालिया बातचीत का ब्योरा साझा किया है। रावत ने कहा कि लगभग 80 वर्ष की उम्र में भी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें उत्तराखंड और देश में पार्टी के लिए उपयोगी माना जाना, जो उनके लिए ‘बूस्टर डोज’ के समान है। रावत के अनुसार, उन्होंने नेतृत्व के समक्ष अपनी ‘धन्यवाद जनसंवाद यात्रा’ का पक्ष स्पष्ट रूप से रखा। उन्होंने बताया कि बीमारी से उबरने के बाद समर्थकों का आभार जताने और ईडी के नोटिस का जवाब देने के लिए उन्होंने सड़क मार्ग से यात्रा शुरू की थी, जिसे बाद में प्रदेश प्रभारी के निर्देश पर स्थगित कर दिया गया। रावत ने बताया कि वे कुमारी शैलजा के स्वागत के लिए बागेश्वर जाएंगे। इसके अलावा, 24 नवंबर को वे अपने गांव में वॉलीबॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे और रैली को संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here